मेरे इन हालातों पर
इस वक्त को रोना आएगा।
अगर तू चला जाएगा
मेरा वक़्त ठहर जाएगा ।।
जब आंखे बंद हो जाएंगी
और तेरी खुशबू मुझे छू जाएगी ।
फिर वो घड़ी याद आएगी
जब तुम मेरे पास आई थी ।
मेरी नजरों से छल करके
तब तू मुझे रिझाई थी ।।
उस तानाशाह की मर्जी से
तू मुझको नजर आएगी ।
तब मैं तुझे रोक लूंगा
अपने रुह से तोप लूँगा।।